मध्य प्रदेश

रोजगार सहायक रुक्मणी गुर्जर की सेवाएं हुई समाप्त

रायसेन । रोजगार सहायक रुक्मणी गुर्जर की सेवाएं हुई समाप्त।
सेवा से बर्खास्त की गई रुक्मिणी पटेल के शिक्षक पति लक्ष्मण सिंह गुर्जर को भी किया गया निलंबित।
लक्ष्मण सिंह गुर्जर ने अपनी रोजगार सहायक पत्नी के नाम से ली थी फरियादी से रिश्वत।
प्रधानमंत्री आवास कुटी के बदले में ली थी 25 हजार रुपए की रिश्वत तो शौचालय निर्माण के लिए भी लक्ष्मण सिंह गुर्जर ने ली थी 3 हजार रूपये की राशि।
पीड़ित शिकायतकर्ता जगमोहन निवासी ग्राम डुंगरिया ग्राम पंचायत हिनोतिया खालसा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू पवन भदोरिया से की थी मामले की शिकायत।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गैरतगंज ने की थी मामले की जांच।
मामले में दोनों पति-पत्नी को दोषी पाए जाने पर की गई यह कार्रवाई।
जहां रोजगार सहायक पत्नी रुक्मणी पटेल की सेवाएं समाप्त की गई तो उनके पति लक्ष्मण सिंह गुर्जर को किया गया निलंबित।
पूरा मामला ग्राम पंचायत हिनोतिया खालसा है।
निलंबन और सेवा समाप्त की पूरी कार्यवाही मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू पवन भदोरिया ने की।

Related Articles

Back to top button