पटेरा नगर से शराब दुकान हटाने महिला बैठी 24 घंटे से धरने पर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के पटेरा नगर मे वार्ड नंबर एक एवं दो कि महिलाओं ने सभी लोगों ने 24 घंटे से बैठी शराब दुकान के सामने टेंट लगा कर धरना प्रदर्शन कर दिया । वहां पर मौजूद वार्ड की महिला पुरुष और युवा शराब दुकान के सामने धार्मिक भजन भी गाते हुए देखे जा रहे थे नगर वासियों द्वारा मांग है की पटेरा नगर से शराब दुकान को हटाया जाए। पटेरा नगर वासियों ने धरने पर बैठे वार्ड वासियों का आरोप है कि शराब दुकान के सामने असामाजिक तत्वों का डेरा बना रहता है एवं पटेरा नगर की महिलाएं और बेटियां इस रास्ते से जब भी निकलती है शराबी उन्हें परेशान करते हैं। वार्ड वासियों ने यह भी कहा कि उसके पहले भी हम सब लोग ने प्रशासन को ज्ञापन दिए था कि यहां पर शराब दुकान ना खोली जाए, लेकिन उसके बाद भी नए टेंडर का भी महिलाओं ने किया विरोध के बाद इसी जगह दुकान एवं जहां पर नई दुकान खोली जानी थी वहां पर भी एक पटेरा मे स्कूल एवं शिव मंदिर है दोनों जगह की महिलाओं का आरोप है कि दोनों जगह से शराब दुकान हटा कर पटेरा नगर से बाहर की जाए विरोध प्रदर्शन पटेरा नगर की महिलाएं भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल है जब इस चीज की जानकारी भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ताओं को जानकारी लगी तो संगठन ने एक विशाल ज्ञापन तहसीलदार राजेश सोनी को ज्ञापन कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन दिया और संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि पटेरा की महिलाओं के हम साथ में हैं और महिलाओं के साथ में हम रहेंगे विरोध करते हुए कहा कि कालरी को नगर में ना खोलकर कलारी को पटेरा नगर से बाहर खोला जाए ज्ञापन में हजारों लोग शामिल रहे एवं भगवती मानव कल्याण संगठन की संभागीय प्रचार मंत्री ओमवती अठूया एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राममिलन पटेल एवं भगवती मानव कल्याण संगठन की महिला अध्यक्ष सीता पटेल एवं भारतीय शक्ति चेतन पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ पूरन पटेल एवं भारतीय शक्ति चेतन पार्टी की ब्लॉक अध्यक्ष रुपा श्रीवास्तव एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की जिला उपाध्यक्ष सीता साहू एवं वार्ड नंबर एक के निवासी हीरालाल राय एव हर प्रसाद चौरसिया पार्षद वार्ड नंबर 4 एव रजनी अहीरवाल वार्ड नंबर 2 की पार्षद एवं पत्रकार उपेंद्र प्यासी मोहन पटेल पत्रकार हिमांशु राजपूत पत्रकार सुनील दुबे एव सभी पटेरा नगर के नगर वासी मौजूद रहे राजेश सोनी तहसीलदार ने सभी को आश्वासन दिया कि हम पटेरा नगर से बाहर दुकान खोली जाएगी।



