क्राइम

तहसील के बाबू को ₹4000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

रिपोर्टर : हरिकांत विश्वकर्मा
जैसीनगर । सागर लोकायुक्त की टीम ने जैसीनगर तहसील के सेमाढाना सर्किल के बाबू रमेश आठिया को ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त ने आरोपी बाबू पर वैधानिक कार्यवाही की है।
लोकायुक्त टीम के इंस्पेक्टर केपीएस बैन ने जानकारी देते हुए बताया 4 अप्रैल को आवेदक हरिराम यादव पिता प्राण सिंह यादव 65 साल निवासी सिंगारमुंडी ने एक आवेदन पुलिस अधीक्षक के यहां दिया था जिसमें बताया था उन्होंने अपनी जमीन का बंटवारा अपने बच्चों के नाम कर दिया जिसका नामांतरण होना है नामांतरण का आवेदन तहसील कार्यालय में लगा चुका हूं जिसमें तहसील कार्यालय का बाबू रमेश आठिया से मिला तो उन्होंने बटवारानामा और आदेश बनाने के एवज में ₹5000 की डिमांड की जिसमें ₹1000 दे चुके हैं आवेदन के आधार पर लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराया जब जानकारी सही पाई गई तो आज मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 आवेदक हरिराम को ₹4000 की रकम लेकर बाबू को देने भेजा जहां बाबू अपने कार्यालय की टेबल पर ही ₹ 4000 लेते हुए रंग हाथों पकड़ा गया।
लोकायुक्त टीम ने आरोपी बाबू पर वैधानिक धाराओं में कार्यवाही की है।
लोकायुक्त टीम में निरीक्षक केपीएस बैंन अभिषेक वर्मा प्रधान आरक्षक अजय क्षेत्री, आरक्षक अरविंद नायक संतोष गोस्वामी राघवेंद्र ठाकुर गोल्डी पासी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button