राज्यपाल 19 अप्रैल को प्रतापगढ़ में संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री कानूनगो ने प्रतापगढ़ का भ्रमण कर कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
सिलवानी। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल 19 अप्रैल को जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम प्रतापगढ़ में आयोजित संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल 19 अप्रैल को प्रातः 10.50 बजे ग्राम प्रतापगढ़ पहुचेंगे और यहां प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत ग्राम प्रतापगढ़ में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के आवासों का भ्रमण कर संवाद करेंगे। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो द्वारा गुरूवार को प्रतापगढ़ का भ्रमण कर कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया द्वारा उन्हें कार्यक्रम की तैयारियों से अवगत कराया गया।
प्रियंक कानूनगो द्वारा सिलवानी स्थित विश्राम गृह में पत्रकारगणों से माननीय राज्यपाल महोदय के आगमन तथा कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में चर्चा भी की गई।



