क्राइम

नरवाई जलाने वाले 6 किसानों पर हुई एफआईआर, एक को भेजा जेल

अज्ञात कारणों से लगी खेत की आग दूसरे खेतों तक पहुंची हुआ भारी नुकसान
समय पर दमकल ने पहुंच कर पाया काबू अन्यथा वेयरहाउस आ सकता था चपेट में

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में आए दिन नरवाई जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं कहीं शॉर्ट सर्किट से तो कहीं किसानों द्वारा स्वयं नरवाई जलाई जा रही है। नरवाई जलाने वाले ऐसे ही एक किसान को जेल भेजा गया है।
बेरखेड़ी रोड पर एक खाली डले किसान के खेत में डीपी से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई जो देखते ही देखते दूसरे खेतों तक पहुंच गई भूसा बनाने के इंतजार में खड़ी राशिद मंसूरी की नरवाई और वहां पर खेत में डाले गए सिंचाई की पाइप, जलाऊ लकड़ी, ट्यूबवेल की केवल आदि जल गई तथा खेत में बोई गई मूंग की फसल भी प्रभावित हुई है समय पर दमकल लेकर पहुंचे चालक शमसुद्दीन खान फायरमैन शकील कुरैशी ने आग पर काबू पा लिया जिससे आग सोलर प्लांट और वेयरहाउस तक नहीं पहुंच पाई जबकि आग ने मुख्य सागर भोपाल मार्ग क्रॉस करते हुए विजय पहलवान की नरवाई को भी अपनी चपेट में ले लिया वहां भी काफी नुकसान हुआ है। नरवाई की आग यही नहीं थमी थी उसने सुदेश ठाकुर के परिसर में रखी हुई लकड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया उनका भी काफी नुकसान सामने आया है।
नगर पालिका परिषद की फायर ब्रिगेड आग बुझाने के लिए कभी इधर तो कभी उधर भाग दौड़ में लगी हुई है।
कई क्षेत्रों में मूंग की फसल बोने के लालच में किसानों द्वारा लगातार नरवाई जलाने से कभी- कभी आग आबादी के निकट पहुंचने से गांव के घरों में आग लगने की संभावनाएं बढ़ रही है।
प्रशासन द्वारा लगातार मुनादी कराने एवं किसानों को समझाइश देने के बावजूद भी किसान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं ।
आज अपने-अपने खेतों की नरवाई जलाने वाले ऐसे 5 किसानों में निखिलेश लोधी पिता राजकुमार लोधी सुनेहरा , संदीप गुप्ता पिता सूरज नारायण गुप्ता बेगमगंज, जितेंद्र पिता पन्नालाल मड़देवरा मडिया निवाड़ी , रघुराज सिंह पिता कल्याण सिंह एवं इदरीश मोहम्मद पिता शरीफ मोहम्मद निवासी चंदोरिया के विरुद्ध प्रतिबंध के बावजूद भी अपने खेतों में नरवाई जलाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। जबकि पूर्व में ग्राम ढिमरोली के किसान साहिल मंसूरी पर एफआईआर दर्ज कराकर उसे जेल भेजा गया।
तहसीलदार एसआर देशमुख का कहना है कि गांव -गांव प्रतिदिन मुनादी कराकर एवं पटवारियों , ग्राम सचिव , रोजगार सहायकों के माध्यम से भी किसानों को समझाइश दी जा रही है लेकिन फिर भी वो नरवाई जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।आजकल राजस्व अमला सब काम छोड़कर नरवाई बुझवाने की भागदौड़ में लगा हुआ। पूर्व में एक किसान को जेल भेजा गया था । आज फिर 5 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पुनः किसानों से नरवाई नहीं जलाने की अपील करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार एसआर देशमुख ने कहा कि इससे पशुओं के चारे के साथ कृषि उपकरण , सिचाई पाइप एवं अन्य सामग्री जलकर खाक हो चुकी है और घरों में भी आग लगने का खतरा बना रहता है ।
लोगों को सोच समझ कर जलती हुई तीली बीड़ी सिगरेट को बुझाकर फेंकना चाहिए और जो किसान आग लगा रहे हैं उन्हें इससे बाज आ जाना चाहिए अन्यथा जेल जाने को तैयार रहें।

Related Articles

Back to top button