प्रभारी मंत्री को क्षेत्र में अवैध शराब पैकारियां और अवैध रेत उत्खनन बंद करने पत्र दिया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल क्षिक्षा और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप राव सिंह को कटनी प्रवास के दौरान सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने पत्र सौंपकर सिलौंडी में चल रही अवैध शराब की पैकारियां और अवैध रेत उत्खनन बंद कराने पत्र सौंपा है। प्रभारी मंत्री से चर्चा के दौरान सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने बताया कि जब से मेरी मंडल अध्यक्ष कै नियुक्ति हुई है तब से मेरे द्वारा लगातार क्षेत्र में चल रही अवैध शराब पैकारी बंद कराने आबकारी विभाग को
पत्राचार कर रहा हूं । लेकिन आबकारी विभाग छोटा मोटा केस बनाकर अवैध शराब पैकारी को बंद कराने में निष्क्रिय दिख रहा है ।
पूरे सिलौंडी क्षेत्र में दिन रात अवैध रेत उत्खनन से जनता परेशान है ।
बार बार शिकायत के बाद भी अवैध रेत उत्खनन बंद नही हो रहा है ।
प्रभारी मंत्री जी ने तुरंत उच्च अधिकारियों को समस्या का समाधान करने निर्देशित किया है।



