मध्य प्रदेश

रेल्वे ट्रैक में पैट्रोल लोड कर जा रहे दो टैंकों में लगीं आग, प्रशासन की सक्रियता से टला बड़ा हादसा

भिटोनी शाहपुरा स्टेशन के पास हुई अग्नि दुर्घटना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शाहपुरा भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात्रि 9 बजे के दौरान दो पैट्रोल से भरे रेल टैंकर में आग लगने की घटना से क्षेत्र में आफरा तफरी जैसा माहौल उत्पन्न हो गया था। इस आग की घटना की सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को प्राप्त हुई । तत्काल नगर निगम जबलपुर एवं अन्य नगरीय निकायों से फायर फाइटर भेजकर आग पर तुरन्त क़ाबू पा लिया गया। जिससे कोई जनहानि नही हो सकी। अगर विलम्ब होता तो बड़ी दुर्घटना हो घट सकती थी। स्थानीय रहवासियों में जब इस आग की सूचना मिली तो आसापास के लोगों में आफरा तफरी जैसा माहौल उत्पन्न हो गया था।
प्रशासन से मिली जानकारी में बताया गया कि उक्त रेल टैंकर बीपी सीएल के शाहपुरा भिटोनी पेट्रोलियम डिपो से पैट्रोल भरकर निकले थे। जैसे ही ट्रैक से टैंक आगे की निकले ही थे कि अचानक भीषण गर्मी के चलते इसमें आग लग गई। अभी समाचार लिखे जाने तक कोई जन हानि की सूचना नहीं प्राप्त हुई हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया हैं।

Related Articles

Back to top button