मध्य प्रदेश

मुस्लिम समाज ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा, पाकिस्तान व आतंकियों का पुतला फूंका

सिलवानी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को सिलवानी में मुस्लिम समाज और विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने मिलकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने बजरंग चौराहा सिलवानी पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।
इसके उपरांत एक रैली निकाल कर एसडीएम कार्यालय तक मार्च किया गया, जहां ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मुस्लिम समाज ने पहलगाम हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और भारत सरकार से मांग की कि दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी आतंकवादी को बख्शा न जाए और आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएं उनका कहना था कि पहलगाम में हुआ हमला देश की एकता और अखंडता को तोड़ने की साजिश है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
मुस्लिम समाज ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि देश का हर नागरिक, विशेष रूप से मुस्लिम समाज, ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करता है और हमेशा देश की एकता और शांति के साथ खड़ा है।
बाइट 01 इमरान खान

Related Articles

Back to top button