मध्य प्रदेश

सुलभ कांप्लेक्स में गंदगी का अंबार, सफाई की मांग

भाजपा मंडल महामंत्री ने की साफ सफाई की मांग

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । सिहोरा विकासखंड के अंतर्गत बड़ी पंचायत में शामिल ग्राम पंचायत गोसलपुर के बस स्टैंड में संचालित सार्वजनिक सुलभ कामप्लेक्स में नियमित साफ सफाई न होने के कारण गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें की इस बस स्टैंड से लगभग दो दर्जन गांवों के लोग सबारी वाहनो के माधयम आना-जाना करते हैं। वही झंडा बाजार व बस स्टैंड गुड़हाई के सैकड़ो व्यापारी भी इसी सुलभ कांप्लेक्स का उपयोग करते हैं परंतु ग्राम पंचायत द्वारा नियमित साफ सफाई न होने के चलते यहां पर गंदगी का आलम बना हुआ है। भाजपा मंडल महामंत्री राहुल तंतुवाय ने स्थानीय ग्राम पंचायत गोसलपुर के सरपंच सचिव से सुलभ कंपलेक्स को
नियमित खोलने व साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button