क्राइम

अपहृत बालिकाओ को किया दस्तयाब, पुलिस को मिली दोहरी सफलता

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । उमरियापान थाना अंतर्गत गुम हुए बालक, बालिकाओं की दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा हुए बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुत्र किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजक ( भा.पु.से ) द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना उमरियापान पुलिस ने अपराध क्रमांक 04/2025 धारा 137 (2) B.N.S. एवं अपराध क्रमांक 150/2025 धारा 137 (2) B.N.S. की अपहृत बालिकाओं को दस्तायाब किया । दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा बालिकाओं को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया। बालिकाओं के मिलने पर परिजनों ने थाना उमरियापान पुलिस के कार्य की सराहना की है।
पुलिस कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप.नि. दिनेश तिवारी, कार्य. उप निरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उप निरीक्षक कोदूलाल दाहिया, कार्य.प्र.आर. अजय सिंह, कार्य.प्र.आर. आशीष झारिया, आर. योगेश पटेल एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button