मध्य प्रदेश

पुश्तैनी भूमि पर नगर परिषद ने स्वीकृत कर दिए पीएम आवास, कार्यवाही की मांग

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
गाडरवारा । नगर परिषद चीचली द्वारा निजी भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान निर्माण हेतु राशि स्वीकृत किए जाने को लेकर कलेक्टर नरसिंहपुर के यहां शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है ।
25 अप्रैल 2024 को दिए आवेदन के अनुसार ग्राम चीचली वर्तमान में जबलपुर में निवास कर रहे 80 वर्षीय दिव्यांग धन्नालाल सोनी ने चीचली में उनकी पुश्तैनी जमीन पटवारी हल्का नंबर 76 खसरा नंबर 236 मैं नगर परिषद चीचली द्वारा जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रकरण स्वीकृत कर तीन मकान बनवा दिए हैं धन्नालाल सोनी इस संबंध में तीन बार आवेदन दे चुके और 181 पर भी शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई। वही एसडीएम गाडरवारा द्वारा उनकी की हुई शिकायत को बंद कर दिया जाता है। चीचली पुलिस के यहां की गई शिकायत तथा सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती उल्टा शिकायत बंद करने के लिए धमकाया जाता है जिसकी शिकायत धन्नालाल सोनी द्वारा पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर के यहां लिखित आवेदन देकर भी की है।
धन्नालाल सोनी ने बताया कि उनकी निजी भूमि को हल्का पटवारी द्वारा खसरा से नाम हटाकर स्वयं अपने नाम दर्ज कर ली और भूमि को अपने नाम करने के बाद उसे विक्रय कर दिया उक्त जमीन जिसे बेची थी उसने भी उस भूमि को प्लाटो के रूप में विक्रय कर दिया इसकी शिकायत एसडीएम गाडरवारा से लेकर कलेक्टर नरसिंहपुर कई बरसों से लगातार किए जाने के बाद भी इस पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है इस संबंध में पूर्व में पदस्य रहे पुलिस अधीक्षक के यहां भी शिकायत की थी उस पर वर्ष 2017 में थाना नरसिंहपुर में जीरो पर पटवारी सहित अन्य दो लोगों पर धारा 420 406 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध भी किया गया है किंतु इतना सब होने के बाद भी अब तक जमीन पर किए गए अवैध कब्जा और मकान के निर्माण और जमीनों के विक्रय को लेकर अन्य संबंधित लोगों पर कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है और कार्यवाही की मांग को लेकर दिव्यांग वृद्ध धन्ना लाल सोनी आज भी लगातार कार्यवाही को लेकर कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button