20 गांवों में बिक रही शराब, शराबियों का रोजाना चौक चौराहों पर लगता है जमघट

बहुजन नारी शक्ति जन संघर्ष मोर्चा ने दिया ज्ञापन
सिलवानी । बहुजन नारी शक्ति जन संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में आदिवासी आंचल के ग्राम समनापुर में सागर नरसिंहपुर रायसेन के जन प्रतिनिधि एवं समाजसेवी और वरिष्ठ जन शामिल हुए जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने नशा के खिलाफ मोर्चा खोला तथा नशे के कारण समाज एवं युवा पीढ़ी में पड रहे असर को लेकर बहुत सी बातों को उद्बोधन के माध्यम से रखा।
बता दें कि चौकी जेथारी क्षेत्र के लगभग 20 ग्रामों में शराब का अवैध कारोबार तेज गति से चल रहा है। जिस कारण महिलाओं को शराब पीने के बाद पुरुष वर्ग के द्वारा प्रताड़ना के चलते महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ हुंकार भरी एवं ग्राम से रैली निकाल कर ग्राम समनापुर में हुंकार भरी क्या प्रशासन करेगा महिलाओं की मदद या बिकते रहेगी अवैध शराब । सैकड़ों महिलाओं ने एकता दिखाकर मोर्चा तो खोल दिया पर क्या जिला प्रशासन महिलाओं का अवैध शराब के खिलाफ मोर्चे का समर्थन करेगा ।
क्योंकि सूत्रों के अनुसार बता दे की चौकी जेथारी थाना क्षेत्र सिलवानी के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में बिक रही अवैध शराब के खिलाफ क्या जिला प्रशासन कार्यवाही करेगा या फिर महिलाओं की आवाज ग्राम में ही दब कर रह जायेगी थाना सिलवानी चौकी जैथारी के लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामों में अवैध शराब का जोरदार बोलबाला है जिसके कारण ग्राम में रोजाना शाम को शराबियो का जमघट गांव के चौक, चौराहो पर लग जाता हैं जिस कारण लड़ाई झगडे होते है और ग्राम की शांति भंग होती है।
बहुजन नारी शक्ति जन संघर्ष मोर्चा की अध्यक्ष ने नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है जो की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश में चल रहा है लोगों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है जिसकी रोकथाम के लिए एवं ग्राम में अवैध रूप से शराब बेच रहे लोगों पर लगाम लगाना है जब तक सभी का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक ये अभियान सफल नहीं होगा इसलिए जन भागीदारी के माध्यम से ग्राम एवं देश को नशा मुक्त कराने हेतु जिले के थाना सिलवानी चौकी जेथारी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम समनापुर में महिलाओं के द्वारा यह अभियान चलाया गया जिसमे सैकड़ों महिलाओं में उपस्थित रही ।
नीलमणि शाह ने संबंधित करते हुए कहा कि ग्राम के छोटे बच्चे आज शराब पीना चालू कर दिए हैं और पुरुष वर्ग शराब पीने के बाद महिलाओं पर अत्याचार करते है तो ये नशा बंद होना चाहिए चाहे कच्ची शराब हो या पक्की सभी शराब के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे शासन प्रशासन हमारा सहयोग करे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर ने आदिवासी आंचल क्षेत्र में बिक रहे अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं के द्वारा आज जो अनुकरणीय पहल की गई वह काबिले तारीफ है यह कार्य प्रशासन को पहले से ही करना था परंतु महिलाओं को घरेलू हिंसा की वजह से सामने आना पड़ रहा है जिस कारण महिलाओं ने आज सामने आकर अवैध शराब को बंद करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा जिसका हम समर्थन करते है।
चौकी प्रभारी अरविंद पांडे को ज्ञापन देकर क्षेत्र में बिक्रय अवैध शराब को बंद करने के लिए भी आवेदन दिया गया और उन्होंने यह कहा कि मैं 2 दिन के अंदर सारी शराब को बंद करवा दूंगा अगर दो दिन में शराब बंद नहीं होती है तो महिलाएं एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि वरिष्ठ सभी जन मिलकर चक्का जाम करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी चौकी प्रभारी को यह भी कहा गया कि पुलिस प्रशासन शराब माफिया के ऊपर कारवाई नहीं करती क्योंकि इससे यह जाहिर होता है कि पुलिस प्रशासन भी शराबियों के कारोबार के साथ लिप्त है और उनसे कमीशन लेकर शराब विक्रय कर रही है इसलिए उनको पर कार्रवाई नहीं करती है इस बैठक में नरसिंहपुर रायसेन सागर जिले के जनप्रतिनिधि एवं समस्त संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिलाएं भारी संख्या में शामिल रही।




