मध्य प्रदेश

पेंशन बीमा ग्रेज्यूटी के साथ दी गई प्रशासनिक कर्मचारियों को विदाई

सिहोरा एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ वीरेंद्र गिरी ने 36 वर्ष दो माह पूर्ण कर दी अपनी उच्च सेवाएं
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। मध्यप्रदेश पुलिस सेवा निवृत 30 अप्रैल 2025 बुधवार को पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में अपनी 62 वर्ष की आयु पूर्ण करते हुये प्रशासनिक सेवा कार्यवाहक निरीक्षक करण सिंह चौधरी पुलिस लाईन, कार्यवाहक उप निरीक्षक देवीदास बैरागी पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक ध्यान सिंह बागरी थाना यातायात, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र गिरी एसडीओपी कार्यालय सिहोरा, प्रधान आरक्षक शिवशंकर सिंह थाना अधारताल को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) जबलपुर के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी (भा.पु.से.), द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक गढा/लाईन देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये सभी पुलिस सेवा निवृत कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी के साथ दस्तावेज भेंट करते हुये उन्हें पुष्प माला पहनाकर भावभीनी विदाई एवं सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
वहीं सिहोरा एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ वीरेन्द्र गिरी को सिहोरा समस्त स्टॉप ने मिलकर पुष्प माला पहनाकर तिलक लगाते हुए शाल श्रीफल उन्हें भेंट किया।
वीरेंद्र गिरी ने अपने शब्दों में पुलिस विभाग में लम्बी सेवाओं और कर्त्तव्य पूर्ण कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी उपस्थित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस साथियों के साथ प्रेरित की और आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button