क्राइम

अवैध रुप से बका लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन (भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अमन शांति कायम रखते हुए असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने प्रभावी कार्यवाही किए जाने निर्देशित किया गया है । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना उमरियापान पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि क्यूली तलाब के पास टोला आम रोड पर एक व्यक्ति अबैध रूप से बका लिये आने जाने वाले लोगो को गाली गुप्तार कर डरा धमका कर मारने पीटने बोल रहा है। जिसकी सूचना पर कार्य.प्र.आर. आशीष झारिया हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ क्यूली तलाब के पास टोला आम रोड पर पहुचे जहां एक व्यक्ति मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे नाम पूछने पर अपना नाम रोहित उर्फ सतीश कोरी पिता धर्मेन्द्र कोरी उम्र 24 साल नि. ग्राम खबरा थाना मझगंवा का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक धारदार बका लिये मिला। जिसके विरुद्ध थाना उमरियापान में अपराध क्रमांक 168/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल कटनी में दाखिल किया गया है।
इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप.नि. दिनेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक कोदूलाल दाहिया, कार्य. कार्य.प्र.आर. आशीष झारिया, कार्य.प्र.आर. अजय सिंह, आर. सतेन्द्र चैरसिया, आर. मोहन मुवेल, आर. रोहित झारिया, सै. संतोष दुबे, की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button