धार्मिकमध्य प्रदेश

चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकली भव्य वाहन रैली, हवन-पूजन व महाआरती ने मोहा नगरवासियों का मन

ब्यूरो चीफ शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में कायस्थ समाज द्वारा श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य वाहन रैली एवं धार्मिक अनुष्ठानों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन समाज की एकता, गरिमा और सांस्कृतिक धरोहर को नगरवासियों के मानस पटल पर सजीव करने का एक प्रेरणादायक प्रयास रहा।
शाम 4 बजे श्री चित्रगुप्त मंदिर से आरंभ हुई वाहन रैली में 35 से अधिक सुसज्जित कारें, अनेक दोपहिया वाहन तथा ऊर्जावान डी.जे. शामिल था। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। नगरवासियों ने पूरे मार्ग में उत्साहपूर्वक रैली का स्वागत किया।
सायं 7 बजे से आयोजित हवन, पूजन एवं महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। धर्म, संस्कृति और श्रद्धा का यह संगम हर उपस्थित जन को अभिभूत कर गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मातृशक्ति, युवाओं एवं वरिष्ठजनों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। समाज की एकजुटता और श्रद्धा ने यह सिद्ध कर दिया कि कायस्थ समाज अपने आदर्शों और परंपराओं के प्रति पूर्णतः समर्पित है।
कार्यक्रम समिति व कायस्थ महासभा अध्यक्ष गिरीश सक्सेना, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमिता श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने कायस्थ महासभा पूर्व अध्यक्षों सभी समाज बंधुओं, नगरवासियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार प्रकट किया है, जिनके उत्साह एवं सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल और ऐतिहासिक सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button