क्राइम

सरपंच को 10 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने धर दबोचा

धनिया बाई से संबल योजना की राशि दिलवाने मांग रहा था 35 हजार रुपए की घूस
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब असहाय लोगों को गुमराह करना एवं मोटी रकम लेकर उनका काम करना एक सरपंच को भारी पड़ गया। लोकायुक्त टीम ने जानकारी देते हुऐ बताया कि आवेदिका-धनिया बाई पटेल ग्राम डूडी जनपद पंचायत मझौली जिला जबलपुर निवासी हैं।
आरोपी सरपंच ग्राम पंचायत डूडी गोपीचंद कोल के द्वारा घटना 8 मई 2025 गुरुवार को घटनास्थल केनरा बैंक के सामने ग्राम धनगंवा
रिश्वत राशि- ₹ 10,000/-
आवेदिका  द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को शिकायत की कि आवेदिका के पति की मृत्यु 2 साल पूर्व हो गई थी संबल योजना के तहत मेरे अकाउंट में ₹200000 आए थे ग्राम डूडी सरपंच गोपीचंद कोल विधवा पेंशन तथा राशन पर्ची बनाने के एवज में
35 हजार रुपए की मांग कर रहा है शिकायत सत्यापन के उपरांत रिश्वत की पहली किस्त ₹10000 रिश्वत लेते हुए केनरा बैंक के सामने ग्राम धनगंवा में लोकायुक्त ने धर दबोचा । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7, 13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
लोकायुक्त टीम में पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, इंस्पेक्टर शशिकला मस्कुले, इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव एवम् अन्य सदस्य इस दौरान मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button