मध्य प्रदेश

भूमिका कटारिया प्रदेश की मैरिट सूची में, विधायक ने पुष्प माला पहनाकर दी शुभकामनाएं

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की बोर्ड परीक्षा में कक्षा दसवीं में उमरियापान की बेटी भूमिका कटारिया ने प्रदेश की मैरिट सूची में दसवां स्थान अर्जित कर जिला व विधानसभा क्षेत्र का नाम बढ़ाया है। होनहार बेटी की सफलता पर बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के साथ जिला मंत्री विजय दुबे, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने छात्रा को पुष्प माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया व उज्जवल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं एवं बधाई दी । उन्होंने छात्रा को पुरस्कृत भी किया। भूमिका कटारिया ने 500 में से 491 अंक (98.2%) प्राप्त किए है। छात्रा भूमिका कटारिया ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई कर सीए ( चार्टर्ड अकाउंटेंट ) बनना चाहती है । छात्रा के पिता संतोष कटारिया व्यवसायी जबकि माता रजनी कटारिया गृहिणी हैं। इसके अलावा छात्रा आकांक्षा विश्वकर्मा जिन्होंने दसवीं में 95% अंक अर्जित कर क्षेत्र का मान बढ़ाया । छात्रा को भी सम्मानीय विधायक ने सम्मान किया । छात्रा ने सफलता का श्रेय अपने पिता विजय बहादुर विश्वकर्मा और माता सुमन विश्वकर्मा सहित शिक्षकों को दिया। इस मौके पर मंडल महामंत्री अंकित झारिया, उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, समाजसेवी कालूराम चौरसिया l, जयप्रकाश चौरसिया, सतीश चौबे, हर्ष द्विवेदी, वीरभद्र छोटू महाराज, राजेश कटारिया, अखिलेश कटारिया, सुरेंद्र साहू , भारत शुक्ला, अमरेश राय, धीरज जैन, रूपांश कटारिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button