सराहनीय अनोखी पहल अमृत की बूंद बने पानी के टैंकर

स्लीमनाबाद मंडल की तीन ग्राम पंचायतों को विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने प्रदान किए पानी टैंकर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जिले की बहोरीबंद विधानसभा के विधायक प्रणय प्रभात पांडे जिन्होंने विगत दिवस स्लीमनाबाद मंडल की तीन ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर प्रदान किए। आपको बता दे कि ग्राम पंचायत चरगंवा, ग्राम पंचायत पहुरुआ, ग्राम पंचायत देवरी में पानी के टैंकर प्रदान किए टैंकर मिलते ही ग्राम वासियों के चेहरे की खुशी का ठिकाना न था जैसा कि भीषण गर्मी के चलते जब लोगों के सामने पानी की समस्या है उस समय विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने लोगो को टैंकर प्रदान करके अमृत की बूंद दे दी। विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने सदैव से भागीरथी प्रयास किए है पूर्व में भी नर्मदा का जल लाने के लिए एक बहुत बड़ी योजना स्वीकृत कराई है अपने क्षेत्र के लिए हमेशा चिंतित रहने वाले क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले विधायक प्रणय प्रभात पांडे जिन्होंने लोगों की समस्या को समझा और लोगों को वो सुविधाएं उपलब्ध कराई जो लोगों के जीवन से जुड़ी है।
बातचीत के दौरान विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय ने बताया कि ये जो पानी के टैंकर प्रदान किए गए है इनमें अग्निशामक फायर फाइटिंग मशीन लगी हुई है भगवान न करे अगर कभी कोई आगजनी की समस्या हो जाए तो आग में तुरंत काबू पाने में ये टैंकर सहायक होगे ।
*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रदान किया डेथबाड़ी फ्रीजर*
गौरतलब हो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं में डेथ बाड़ी फ्रिजर की समस्या बनी हुई थी ज्यादातर गर्मी एवं बरसात में यदि किसी की डेथ हो जाती थी तो उनकी बाड़ी रखने की व्यवस्था स्वास्थ्य केंद्र में नहीं थी जिसको लेकर विधायक जी को अवगत कराया गया और उन्होंने तुरंत ही एक डेथ बाड़ी फ्रिजर की व्यवस्था करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रदान किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में पदस्थ डॉक्टर शिवम दुबे ने कहा कि फ्रिजर की समस्या स्वास्थ्य केंद्र में थी विधायक जी के कारण ये जो फ्रिजर प्रदान किया गया है इसके कारण डेथ बाड़ी रखने में सुविधा होगी साथ ही शिवम् दुबे ने स्लीमनाबाद एवं हॉस्पिटल स्टाफ की तरफ से विधायक प्रणय प्रभात पांडे का आभार जताया है।



