खेल

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण में बच्चे सीख रहे बारीकियां

तेजगढ़ मैं खेलों को बढ़ावा देने समर कैंप जारी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । विश्वास कैलाश सारंग कैबिनेट मंत्री खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश खेल युवक कल्याण विभाग द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जा रहे हैं उसी के अंतर्गत दमोह जिला खेल युवक कल्याण अधिकारी सैफुल्लाह खान के मार्ग निर्देशन में तेंदूखेड़ा ब्लॉक के तेजगढ़ में भी समर कैंप चल रहा है। जिसमें बच्चों का खेल सीखने के प्रति विशेष उत्साह नजर आ रहा है जिसके चलते सुबह से बच्चों की भीड़ लग जाती है जिसमें बच्चे सुबह से मिडिल स्कूल तेजगढ़ प्रांगण में उपस्थित होकर व्यायाम करते हैं और उसके बाद वॉलीबॉल खेल की जोर आजमाइश शुरू हो जाती है।
ट्रेनर गौरी शोएब पठान ने बताया कि खेल युवा कल्याण विभाग की इस पहल से बच्चों की गर्मी की छुट्टियां सार्थक होती हैं जिससे छोटे-छोटे बच्चों को खेल की बारीकियां सीखने को मिलती है इसके अलावा बच्चों को मोबाइल से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। जनपद पंचायत सदस्य हरिसींग यादव बट्टू कक्का द्वारा आज सभी बच्चों को बिस्किट्स बांटे गए । प्रशिक्षण के उपरांत शिक्षक महेंद्र दीक्षित द्वारा सभी बच्चों को मोटिवेट किया गया, वहीं ब्लॉक को-आरडीनेटर शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि इस प्रशिक्षण से उत्कृष्ट प्रतिभाओं को आँगे बढ़ने का मौक़ा मिलेगा। इसमें मनोहर सिंह, प्रवीण पटेल आरक्षक, रज्जाक मासाब, सुशील यादव हेडमास्टर, गुग्गा, भानु , कल्लू , शम्मी के अलावा बच्चों की विशेष उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button