मध्य प्रदेश

एसडीएम ने किया कॉलेज का निरीक्षण, प्राचार्य नदारद, बनाया पंचनामा

प्राचार्य की मनमानी पर नहीं लग रही लगाम
सिलवानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय की परीक्षा में आ रही अनिमितताओं और प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार द्वारा लगातार शासन के निर्देशों की अबहेलना को लेकर एसडीएम पीसी शाक्य द्वारा मौके पर पंचनामा बनवाया एवं परीक्षा के समय में भी प्राचार्य द्वारा अनुपस्तिथि पाई गई और लगातार पेपरों में प्राचार्य द्वारा अनुपस्तिथि पाई जा रही है। व्यवस्थाओं को लेकर परिषद द्वारा पहले भी ज्ञापन दिया गया था परन्तु अभी तक प्राचार्य द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया गया और प्राचार्य द्वारा लगातार अनिमितताए की जा रही है और भोपाल से हफ़्तों और महीनों में सिर्फ़ एक बार प्राचार्य द्वारा आना जाना होता है खुलेआम प्राचार्य द्वारा शासन के निर्देशों का उड़ाया जा रहा मज़ाक़ प्राचार्य के नीचे कई प्राध्यापक बन रहे है प्राचार्य। छात्र एवं छात्राओ द्वारा पिछले तीन माह की प्राचार्य की उपस्थिति की जानकारी माँगी गई। सार्थक ऐप की आड़ लेकर प्राचार्य द्वारा किसी न किसी बहाने अपने भोपाल आबास पर रूका जा रहा है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा । जब छात्रों द्वारा प्राचार्य के प्रभार की बात की गई तो प्राध्यापक मनोहर लाल पंथी द्वारा कोई भी साक्ष्य पेश नहीं क्या गया, सिर्फ़ नाम से ही प्राचार्य सौप रहे है प्रभार घर बैठे चला रहे अपनी तानाशाही और कर रहे वही से निर्देशित। छात्रों द्वारा एसडीएम को अवगत कराया अनिमितताओं से और मौके का क्या एसडीएम ने निरीक्षण। इस मौके पर परिषद कार्यकर्ता एवं छात्र रहे मोजूद।
प्राचार्य मनमानी के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्व में व्यापक आंदोलन कर चुकी है, इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। आरटीआई के तहत जानकारी मांगने पर भी नहीं दी जाती है। प्राचार्य द्वारा विकास कार्यों के आने वाली राशि को कई बिना खर्च किए लौटा दी गई।

Related Articles

Back to top button