सिलौंडी में आधार कार्ड पंजीयन केंद्र नही खुलने से जनता परेशान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र में लगभग 84 गांव के लोग अपने राजस्व और पुलिस या अन्य शासकीय कार्यों से रोज आते है शासकीय योजनाओं में आधार कार्ड हर 10 सालों में अपडेट वाला लगना पड़ता है पूरे सिलौंडी क्षेत्र में एक भी आधार कार्ड पंजीयन केंद्र नही होने से आम जनता परेशान है। सिर्फ आधार कार्ड अपडेट करने 30 से 40 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है वहा पर भी अधिक भीड़ भाड़ होने से दो से तीन बार भटकना पड़ रहा है।
फरवरी माह में सिलौंडी में कलेक्टर की जनसुनवाई में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, सिलौंडी पंचायत सरपंच पंचों संतोष कुमार, उपसरपंच राहुल राय के साथ सभी पंच गण ने मिलकर आधार कार्ड पंजीयन खोलने हेतु कटनी कलेक्टर से चर्चा की थी। परंतु आज तारीख तक आधार कार्ड पंजीयन केंद्र खोलने की कार्यवाही शुरू नही हुई। लोगों ने जल्द से जल्द सिलौंडी में आधार कार्ड पंजीयन खोलने की माग की है।



