कृषिमध्य प्रदेश

किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, 27 मांगों का एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

देश में हर चीज का दाम खुद कंपनी तय करती है किसान अपनी फसल का दाम तय नहीं कर सकता – शिवकुमार कक्का
वर्ष 2023 में चार हजार किसानों की रवि की फसल चौपट अभी तक नहीं मिला मुआवजा
सिलवानी । बुधवार को कस्बा बम्होरी में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के स्थापना दिवस और राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्काजी के जन्मदिन पर बम्होरी में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई संगठन के पदाधिकारियों ने की। रैली मेघनगर बस स्टैंड से शुरू प्रारंभ होकर रेंज चौराहा, मस्जिद चौराहा, मेन मार्केट होते हुए सभा स्थल पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्का भी मौजूद रहे।
सभा स्थल पर किसानों ने अतिथियों का स्वागत किया। शिवकुमार शर्मा ने कहा कि बाजार की हर चीज का दाम कंपनी तय करती है। किसान अपनी फसल का दाम तय नहीं कर सकता। व्यापारी तय करता है। इसी के खिलाफ हम सालों से लड़ रहे हैं। मैं 72 बार जेल जा चुका हूं। सरकार अभी मूंग नहीं खरीद रही क्योंकि उसे वोट की जरूरत नहीं है। जब वोट की जरूरत होगी, तब मूंग खरीदेगी। किसान इस बात को याद रखे और वोट के समय इसका जवाब दे।
उन्होंने कहा कि हम सालों से मांग कर रहे हैं कि C2+50% फार्मूला लागू किया जाए। इसका मतलब है कि फसल की लागत पर 50% मुनाफा जोड़ा जाए। अगर यह लागू हुआ तो गेहूं 4500, चना 12000 और मूंग 10000 रुपए क्विंटल बिकेगा। किसान संगठित नहीं हैं, इसलिए उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर हम संगठित हो जाएं तो 10 दिन में प्रधानमंत्री और 3 दिन में मुख्यमंत्री बदल सकते हैं। बिजली विभाग नहीं सुनता तो सड़क पर उतरें, वे फोन पर काम करने लगेंगे और तीन दिन में हालात समान हो जावेगी
उन्होंने बताया कि मंडी एक्ट में अब यह प्रावधान है कि समर्थन मूल्य से कम बोली नहीं लग सकती। अगर कोई लगाए तो एफआईआर होगी। यह कानून हमने बनवाया, लेकिन किसानों को इसकी जानकारी नहीं है।
सभा में किसानों ने 27 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुख्य मांगों में वर्ष 2023 बम्होरी क्षेत्र में ओलावृष्टि से खराब हुई रबी फसल का मुआवजा जल्द देने की मांग की गई। क्षेत्र के ग्राम बंदरी, सुनेटी, चिंगवाड़ा, खमरिया, जैतपुर में बांध निर्माण की मांग की गई। मूंग की खरीदी शुरू करने, गौ माता अभ्यारण योजना को पूरा करने, बम्होरी को तहसील का दर्जा देने और तहसील कार्यालय खोलने की मांग की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी में डॉक्टर की नियुक्ति और डीएपी-यूरिया समय से पहले उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल रही। ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी पीसी शाक्य को सौंपा गया।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष मोहनसिंह रघुवंशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत नागर, ब्लॉक अध्यक्ष रूपवसंत सिंह, ब्लॉक मंत्री रामसेवक, मदन नेमा, एडवोकेट मोहन सोनी, चंद्रपालसिंह यादव, भरत सिंह, राजेश मछैया सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button