टेक्नोलॉजीमध्य प्रदेश

शैलेश मोहिने साइंटिस्ट बन परासिया का नाम किया रोशन

परासिया । खिरसाडोह, न्यू परासिया नगर, वार्ड नं 16, निवासी डॉ शैलेश मोहिने का देश की प्रतिष्ठित शोध प्रयोगशाला सी.एस.आई.आर.-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (CSIR-NPL) न्यू दिल्ली मे वैज्ञानिक (साइंटिस्ट) के पद पर चयन परासिया हुआ गौरांवित। डॉ शैलेश मोहिने, स्वर्गीय-पिता श्री गौरीशंकर मोहिने, माता नीता मोहिने के सुपुत्र है एवं सजल मोहिने डिप्टी जनरल मैनेजर एनटीपीसी लिमिटेड, संदीप मोहिने सीनियर अकाउंट एनालिस्ट बीएसएफ बर्लिन (जर्मनी) के छोटे भाई हैं| डॉ शैलेश मोहिने ने अपनी स्कूलिंग गवर्नमेंट पेंचवैली हॉयर सेकेंडरी स्कूल परासिया से एवं पीएचडी (डॉ.) की उपाधि ए. सी. एस. आई. आर.- केन्द्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (AcSIR-CSIO) चंडीगढ़ से उत्तीर्ण की है| इन्होंने देश के प्रतिष्ठित प्रायोगिक शोध एवं उच्च-शिक्षण संस्थान जैसे टी.बी.आर.एल.-डी.आर.डी.ओ(TBRL-DRDO), सी. एस. आई. आर.-सी.एस.आई.ओ (CSIR-CSIO), आई.आई.टी. इंदौर (IIT Indore) में रिसर्च फेलो (JRF-SRF), रिसर्च एसोसिएट(RA) ke पदों पर शोध प्रोजेक्ट पर कार्य किए है| इनके शोधरुचि का विषय ध्वनि तरंग प्रक्रमण (Acoustic Signal Processing) एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) है| ये भविष्य में भी इन्हीं विषयों पर अपनी शोध CSIR-NPL न्यू दिल्ली में साइंटिस्ट के पद पर जारी रखेंगे| साइंटिस्ट बनने की उपलब्धि के लिए समूचे जिले के गणमान्य नागरिको ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Back to top button