सैनिकों के सम्मान में शामिल हुए सैकड़ों कांग्रेस जन, बलिदानियो को किया नमन

जय हिन्द सभा में सैनिकों के अपमान पर आक्रोषित रहे दिग्गज जन, प्रदेश झूठ की राजधानी अंधेरे में युवाओं का भविष्य
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर में संविधान की विचारधारा को लेकर शनिवार को शहीद स्मारक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, सहित जीतू पटवारी, विवेक तन्खा, अरूण यादव, लखन घनघोरिया, सौरभ नाटी शर्मा, नीलेश जैन, सम्मति सैनी, तलविंदर दीदी के साथ साथ सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की अगुवाई में सैनिकों का सम्मान व जय हिन्द सभा का आयोजन किया गया।
जय हिन्द सभा में भाजपा की कथनी और करनी का पर्दाफाश करते हुऐ विजय शाह, देवड़ा पर कठोर कार्रवाई करने हेतु दबाव डाला जा गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अरविन्द तिवारी, जिला महामंत्री योगेश पटेल, ब्लाक अध्यक्ष सतेन्द्र गर्ग, बिहारी पटेल, मंडलम अध्यक्ष विपिन झारिया, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में 31 मई 2025 को जबलपुर में जय हिंद सभा का आयोजन किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान जिला जबलपुर ग्रामीण के प्रभारी रजनीश सिंह विधायक केवलारी, जिला जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष डॉक्टर नीलेश जैन, जिला जबलपुर ग्रामीण के संगठन मंत्री राजकिशोर पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष वरिष्ठ ठा. विक्रम सिंह, लोकसभा जबलपुर के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी दिनेश यादव, सिहोरा के पूर्व विधायक वरिष्ठ नित्य निरंजन खंपरिया, पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व युवक कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेश तिवारी, दुर्गेश पटेल सदस्य मध्यप्रदेश कांग्रेस कमैटी उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई है । जिसमे समस्त सम्माननीय वरिष्ठ कांग्रेस जन, ब्लॉक काँग्रेस पदाधिकारी, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, बीएलए, सेवादल, NSUI ,युवक काँग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ, महिला काँग्रेस, सोशल मीडिया प्रभारी, जनपद सदस्य, सरपंच एवं समस्त कांग्रेस जन की उपस्थित रही।
जय हिन्द सभा के मंच पर नहीं बैठे दिग्विजय सिंह
जब कोई बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम हो और बड़े नेता मंच पर ने बैठे ऐसा कम ही देखने और सुनने मिला हैं। लेकिन जबलपुर में शनिवार को काग्रेस की प्रदेश में पहली जय हिन्द सभा में दो बार के मुख्यमंत्री व राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह का मंच पर न बैठना लोगों के मन खटकता रहा। वहीं मंच पर नेताओं की खासी भीड़ देखने मिली। लेकिन दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बैठें नजर आए।
वहीं मंच पर पुकारे जाने के बाद उन्होंने मंच पर जाकर सभा को संबोधित किया।
सिन्दूर को लेकर गर्मागर्म रहा माहौल, भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं की करनी और कथनी पर बरसे राज नेता।
जन सभा में बैठे कमलनाथ ने मंच से संबोधित करते हुऐ कहा कि मेरा जबलपुर से गहरा नाता है मुझे अपनी जवानी के दिन याद आने लगे जब मैं बड़ी बड़ी सभाओं को संबोधित करता था।



