सड़क किनारे गिट्टी के ढेर लगाकर विक्रय कर रहे व्यापारी

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने गुहार लगाई
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी से मुख्य मार्ग होकर नेगाई जाने वाले मार्ग पर दिन भर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना बना रहता है। लेकिन सिलौंडी बस स्टैंड से चंद कदम दूर बाजार की ओर रोड के दोनों किनारे रेत गिट्टी के ढेर लगा रखे हैं मुख्य सड़क किनारे अपनी सामग्री का अड्डा बनाकर व्यापारी अपना व्यापार चल रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोग अपनी मनमर्जी सड़क पर ही सामग्री रखकर धंधा कर रहे हैं वाहन चालकों को रोड पर रेत गिट्टी रखने वाले व्यक्तियों पर रोड से संबंधित जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी निकलते हैं।
लेकिन ध्यान नहीं देते ना कार्यवाही करते हैं जिससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं रोड पर रेट गिट्टी के ढेर लगाकर सामग्री बेच रहे।
रेत के लगे ढेर से वहां क्रॉसिंग के दौरान खतरा बना रहता है वहां नियंत्रण होकर कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं।
अनेक लोग घायल भी हुए है संबंधित अधिकारी कर्मचारी रेट के लगे ढेर को देखे चले जाते हैं परंतु ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही नहीं करते। सिलौंडी बस स्टैंड चौराहा से बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे मकान के सामने कुछ व्यक्तियों ने अतिक्रमण कर कब्जा जमा कर दुकान खोल रखी थी जिन व्यक्तियों के अतिक्रमण 25 में 2022 को नायब तहसीलदार ने कार्यवाही कर जेसीबी मशीन लगाकर कब्जा हटवाया दिए थे कुछ व्यक्तियों के हिदायत देकर कब्जा हटाने को कहा गया था लेकिन तहसीलदार के आदेशों का असर अतिक्रमण हटाने वाले व्यक्तियों पर नहीं पड़ा और रोड के किनारे पुणे कुछ व्यक्तियों ने मकान के सामने कब्जा सामान रखकर दुकान खोल रखी है।
बुधवार के दिन सिलौंडी मुख्य मार्ग में हाट बाजार लगता है बड़ी संख्या में छोटे बड़े वाहन के साथ बाजार आने जाने वाले राहगीर निकलते हैं बड़े वाहन निकालने पर जाम भी लग जाता है।
रेत गिट्टी होने की वजह से कभी-कभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकती हैं। प्रशासन के जिम्मेदारी अधिकारियों को किसी भी दुर्घटना के पहले ही अवैध रूप से रेत गिट्टी का रखने वालो एवं अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर कार्यवाही करनी चाहिए।
ग्राम पंचायत सिलौंडी के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कारी को नोटिस भी दिया था ।
जिसमें कई लोगो ने वाद विवाद करते हुए पंचायत के जिम्मेदार को अपशब्द भाषा का उपयोग भी किया था।
अवैध रूप से शासकीय रोड के सामग्री रखकर धंधा करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करने अधिकारियों क्यों शांत है
ग्रामीण लोग ने बताया की सिलौंडी मुख्य मार्ग 50 फुट चौड़ा था परंतु आज अतिक्रमण होने के कारण सिर्फ 20 फुट चौड़ा शेष बचा है यदि जल्द से जल्द तहसीलदार महादेव ने ध्यान नहीं दिया तो अतिक्रमण कारी पूरे मार्ग में कब्जा कर लेगें।
ग्राम के वरिष्ठ लोगो ने बताया की आज से 30 पहले मुख्य बाजार में साप्ताहिक बाजार के लिए 3 एकड़ भूमि थी जो की आज दबंगों के कब्जे में आ चुकी है। अनेक बार शिकायतों के बाद भी कोई करवाई नही हो रही है क्यों जिनका अतिक्रमण है वह सत्ता धारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से जुड़े है।



