पर्यावरण दिवस पर स्कूलों में हुआ पौधारोपण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । हरदोट के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन हुआ।
जीवन के संरक्षण के लिए एक पौधा जरूरी है की थीम पर आज गांव में लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक पौधा लगाकर आप कई जिंदगी को बचा सकते हैं इस संकल्प के साथ हम सब सामूहिक रूप से मिलकर प्रकृति को हरा भरा बनाएं रखने के लिए संकल्प ले ।
उक्त उदगार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदौट के वरिष्ठ शिक्षक एवं पर्यावरण प्रेमी कुंती सिंह लोधी ने व्यक्त किए ।
खेल शिक्षक एवं राष्ट्रीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ी विक्रम सिंह ठाकुर ने कहाकि यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं है बल्कि वृक्षों का संरक्षण करना भी हमारे जीवन का प्रमुख दायित्व होना चाहिए ताकि हमें प्राकृतिक ऑक्सीजन मिलती रहे। आओ हम सब मिलकर एक स्वच्छ, हरा भरा और स्वस्थ मध्य प्रदेश बनाएं।
अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था के प्राचार्य अशोक साहू, कुंती सिंह लोधी, कुलभूषण जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव, विनीता नापित, नेहा अहिरवार, आशुतोष श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह परमार, कमलेश कुमार अहिरवार, विक्रम सिंह ठाकुर, रवि कुशवाहा, चंचल विश्वकर्मा, आशीष रजक प्रमुख रूप से उपस्थित थे । जिन्होंने स्कूल परिसर समेत सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के फल एवं छायादार पौधों का रोपण किया ।



