बड़वारा, विगढ़, ढीमरखेड़ा, बहोरीबंद, मुड़वारा, रीठी जाएंगे कांग्रेस पर्यवेक्षक

16 जून से 19 जून तक रहेगा कार्यक्रम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय पर्यवेक्षक विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह एवं प्रादेशिक पर्यवेक्षक अजय मिश्रा बाबा महापौर रीवा, रमाशंकर सिंह पटेल रीवा जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान का जिले के विभिन्न ब्लाकों में दौरा कर कांग्रेस की जमीनी हकीकत से रूबरू होंगे।
जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर ने जारी एक बयान में बताया है की आगामी 16 जून सोमवार दोपहर 12 बजे ढीमरखेड़ा, 3 बजे बहोरीबंद में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, 17 जून मंगलवार प्रातः 11 बजे बड़वारा, 3 बजे गोपाल बारात घर संकट मोचन चौराहा विजयराघवगढ़ में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
18 जून बुधवार दोपहर 12 बजे मुड़वारा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक पूर्व विधायक सीपपू भाई सदन मिशन चौक कटनी एवं दोपहर 3 बजे रीठी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, 19 जून गुरुवार को सर्किट हाउस माधव नगर में एक वर्ष में किए गए संगठनात्मक कार्य की समीक्षा, अध्यक्ष के आवेदकों को पिछले एक वर्ष में कांग्रेस के कार्यक्रमों में सहभागिता, आन्दोलनों में सक्रियता प्रमाण सहित साक्षात्कार कार्यक्रम रखा गया है।



