मध्य प्रदेश
प्लास्टिक पाइपो से भरे टृक में अचानक आग लगने से पूरा ट्रक स्वाहा, कोई हताहत नही

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । राष्ट्रीय राजमार्ग चवालीस सडक पर बरकोटी की घाटी चढते समय एक प्लास्टिक पाइपो से भरा ट्क अचानक आग की चपेट मे आ गया और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्क को अपने आगोश मे ले लिया गनीनत रही चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचा ली। सोमवार अपरान्ह घटी इस घटना मे सूत्रो से जानकारी मिली है की ट्क का घाटी चढते समय अचानक डीजल पाइप फटने से आग लग गई थी जिसके कारण वह तेजी से फैल गई जब तक आग बुझाने के प्रयास किये गये तब तक ट्क जलकर राख हो गया। इस बीच फायर ब्रिगेट ने आकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। बता दे अग्नि दुर्घटना का शिकार ट्क गौरझामर से सागर की तरफ जा रहा था।



