ज्योतिष

31 जुलाई 2025 को होने जा रही है शनि गुरु की युति इस राशियों पर कुबेर देवता खुब बरसाएंगे पैसा

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
◢◣◥◤ जय श्री हरि ◢◣◥◤
🔮 31 जुलाई 2025 को होने जा रही है शनि गुरु की युति इस राशियों पर कुबेर देवता खुब बरसाएंगे पैसा…
👉🏼 ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को कर्मफल दाता माना गया है, जो सबसे धीमी गति से चलता है और इसके प्रभाव से जातकों के जीवन में गहरा और स्थायी बदलाव आते हैं। शनि का असर लगभग सभी राशियों पर लंबे समय तक रहता है, क्योंकि इसकी गति धीमी होने के कारण यह लंबे समय तक किसी न किसी ग्रह के साथ युति में रहता है। इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में है, जो उसकी शक्ति और प्रभाव को बढ़ाता है।
31 जुलाई को शनि और गुरु ग्रह एक-दूसरे से 100 डिग्री की दूरी पर रहेंगे, जिससे शतांक योग या सेनटाइल कॉम्बिनेशन बनता है। इसे अंग्रेजी में सेनटाइल कॉम्बिनेशन या 100° कॉम्बिनेशन कहा जाता है। इस योग के बनने से तीन राशियों के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता, मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा मिलने की संभावना बढ़ जाती है। यह योग विशेष रूप से करियर, वित्तीय स्थिति और व्यक्तिगत विकास में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है। अब आइए विस्तार से जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से कि ये भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं और इस योग का उनके जीवन पर कैसा असर होगा।
🐑 मेष राशि : आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में यदि कोई पार्टनरशिप करें, तो उसे पूरी लिखापढ़ी करके ही करें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत में तेजी लानी होगी। आपके रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और आप कहीं डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप कुछ समय छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपको टेंशनों से छुटकारा मिलेगा और आप बेहतरीन अनुभव करेंगे।
🐂 वृषभ राशि : शनि और गुरु के शतांक योग का प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस योग के कारण लंबे समय से रुके हुए कामों में तेजी आएगी और कई प्रोजेक्ट सफल होंगे। शनि की वक्री स्थिति के चलते आपको कई सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, खासकर तब जब गुरु धन भाव में विराजमान होगा। इससे अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे और वित्तीय परेशानियां कम होंगी। पारिवारिक जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी और पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। आपकी बातचीत और संवाद शैली प्रभावशाली होगी, जो सामाजिक और व्यावसायिक सफलता दिलाने में मदद करेगी। निवेश के मामले में भी यह समय लाभकारी रहेगा, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से सही मौके की प्रतीक्षा कर रहे हैं। छात्र इस दौरान अपनी पढ़ाई पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे, जिससे परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। कुल मिलाकर, यह समय वृषभ राशि के लिए समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक प्रतिष्ठा लेकर आएगा।
🐊 मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए शनि और गुरु का शतांक योग अत्यंत फलदायी साबित होगा। इस समय कई लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे जीवन की कई समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय अच्छा रहेगा और पुराने रोगों से राहत मिलने के योग हैं। व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और व्यवसाय से जुड़े कई लाभ मिलेंगे। कार्य के सिलसिले में यात्राएं भी हो सकती हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदे का सौदा साबित होंगी। परिवार में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी, खासकर संतान के साथ संबंधों में सुधार होगा। कुल मिलाकर यह समय मकर राशि के जातकों के लिए सफलता, शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आएगा।
⚱️ कुम्भ राशि : के लिए गुरु-शनि का शतांक योग कई क्षेत्रों में सौभाग्य और सफलता लेकर आएगा। इस योग के कारण जीवन में खुशियों का संचार होगा और आर्थिक लाभ के भी प्रबल संकेत दिखाई देंगे। इस समय शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है, जो शुभ प्रभावों का सूचक है। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे और आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा, क्योंकि विदेशी कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं और विदेश व्यापार में भी अच्छे अवसर बनेंगे। इसके अलावा पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेंगे। आय में तेजी से वृद्धि होगी, जिससे आप वित्तीय रूप से सशक्त होंगे और भविष्य की योजनाओं को सफल बना सकेंगे। कुल मिलाकर, यह अवधि कुंभ राशि के जातकों के लिए प्रगति, सफलता और समृद्धि लेकर आएगी।

Related Articles

Back to top button