एसडीएम ने सर्पदंश से मृत्यु होने पर चार लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार एसडीएम टीकमगढ़ लोकेन्द्र सिंह सरल ने सर्प दंश से मृत्यु होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड छः क्रमांक 4 की कंडिका (2क) के अंतर्गत चार लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की। तहसीलदार बड़ागांव धसान के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम सुकलाई निवासी मानवी अहिरवार पुत्री महेन्द्र अहिरवार उम्र 3 वर्ष की मृत्यु सर्प दंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम बैध वारिस पिता महेन्द्र तनय ग्याप्रसाद अहिरवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड छः क्रमांक 4 की कंडिका (2क) के अंतर्गत चार लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई।
ज्ञातव्य है कि नायव तहसीलदार बड़ागांव धसान द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार 3 अप्रैल 2025 को आवेदक महेन्द्र तनय ग्याप्रसाद अहिरवार निवासी ग्राम सुकलाई की पुत्री मानवी अहिरवार उम्र-3 वर्ष की मृत्यु सर्प दंश से होना पाई गयी।
एसडीएम टीकमगढ़ श्री लोकेन्द्र सिंह सरल ने तहसीलदार बड़ागांव धसान के प्रतिवेदन के आधार पर आवेदक महेन्द्र तनय ग्वाप्रसाद अहिरवार निवासी ग्राम सुकलाई की पुत्री मानवी अहिरवार उम्र 3 वर्ष की मृत्यु सर्प दंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम बैध वारिस पिता महेन्द्र तनय ग्याप्रसाद अहिरवार निवासी ग्राम सुकलाई तहसील बडागांव धसान को राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड छः क्रमांक 4 की कंडिका (2क) के अंतर्गत चार लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई।



