धार्मिक

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड उमरियापान के द्वारा की गई महाआरती

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड के तत्वावधान में प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को हनुमान मंदिर में डोल नगाड़े के साथ महाआरती का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आज नगर के प्रसिद्ध बड़ी माई मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा, और महा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड और सभी खंड के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रत्येक मंगलवार को महाआरती का आयोजन अलग अलग मंदिरों में किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता आरती में शामिल होते हैं।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, अरविंद गुप्ता, कान्हा सोनी, गोल्डी चौरसिया, ललित काछी, अमित दहिया, गोलू सोनी, अतुल असाटी, भानु सोनी , शनि दहिया, संगम असाटी, रवि चौरसिया, विक्की सोनी, साहिल बर्मन, राघव शुक्ला, सतीश चौरसिया, राज सोनी, रचित सोनी, शनि बर्मन, भावेश सोनी, नीरज सोनी, नीतीश दुबे, आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button