क्राइम

शराब पीने को लेकर, महिलाओं पर जमकर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल

दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
पुलिस चौकी जैथारी के सामने की घटना, चौकी प्रभारी बने रहे मूकदर्शक

सिलवानी । सिलवानी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी जैथारी के सामने शुक्रवार की रात में शराब नहीं पीने देने के विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों से महिलाएं मैदान में उतर आई, वही एक पक्ष के पुरुषों ने महिलाओं पर जमकर लाठी डंडे बरसाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस चौकी के सामने मदन रैकवार की किराने के गुमठी है। जिस पर तुला हरिजन बीडी का बंडल लेने आया और वहीं पर बैठकर शराब पीने की बात करने लगा जिस पर दुकानदार द्वारा मना करने पर विवाद होने लगा, विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्षों से महिलाएं मैदान में उतर आई। एक पक्ष के पुरुषों ने महिलाओं पर भी जमकर लाठी डंडे बरसाना शुरू कर दिए और काफी चीख पुकार होने के बाद चौकी प्रभारी अरविंद पांडेय चौकी के अंदर ही बैठे रहे। बीच बचाव अथवा समझाइश देने बाहर नहीं निकले। ग्रामीणों द्वारा मामले को शांत कराया गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर तीन तीन लोगों के प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी पूनम सविता का कहना है कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button