क्राइम
रिश्तों को किया शर्मसार, चचेरे भाई ने नाबालिग बहन से दुष्कर्म

गर्भवती होने पर खुला राज
सिलवानी। थाना क्षेत्र सिलवानी के एक ग्राम में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक पर अपनी ही चाचा की नाबालिग बेटी के साथ चार माह पूर्व दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता गर्भवती होने की आशंका हुई।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने परिजनों के साथ सिलवानी थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान दर्ज किए और चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय रायसेन भेजा गया है।
इस संबंध में एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य ने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध विवेचना में लिया। चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप है, पीड़िता को परीक्षण के चिकित्सालय भेजा गया है, नाबालिग को गर्भवती होने की शंका है।



