मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

सिलवानी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र गुरुवार को नगर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने सख्त पहरा बिठा दिया। तहसील कार्यालय के सामने थाना प्रभारी पूनम सविता के नेतृत्व में बड़े स्तर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
टीआई पूनम सविता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात नंबर प्लेट और संदिग्ध व्यक्तियों की भी बारीकी से जांच की।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेा।

Related Articles

Back to top button