क्राइम

बाइक और मैजिक की भिड़ंत, एक की मौत एक घायल

मुआर पावर हाउस के पास हुआ हादसा, मेजिक वाहन चालक मौके से फरार
सिलवानी। स्टेट हाईवे-44 पर सोमवार शाम ग्राम मुआर पावर हाउस के पास मोड़ पर बाइक और मैजिक वाहन आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में बाइक सवार दो युवक ग्राम जैतपुर निवासी हल्के आदिवासी पिता मुन्नालाल उम्र 28 साल और संजीव आदिवासी पिता कंछेदी उम्र 28 साल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से सिलवानी सिविल अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद संजीव को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर घायल हल्के आदिवासी को रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा मृतक के शव को वापिस सिलवानी सिविल अस्पताल लाया गया है। सोमवार को देर शाम होने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है जिसका पोस्टमार्टम दूसरे मंगलवार को किया जायेगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद मैजिक वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। भिड़ंत में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Related Articles

Back to top button