सिलौड़ी जिला पंचायत सदस्य ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का भव्य स्वागत किया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य और सभापति उघोग और सहकारिता कविता पंकज राय ने
ढीमरखेड़ा और सिलौंडी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भव्य स्वागत किया।
साथ ही क्षेत्रीय समस्या के समाधान हेतु पत्र सौंपा है। जिला पंचायत सभापति कविता पंकज राय के साथ ढीमरखेड़ा जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, सरपंच पंचों बाई , खमरिया बागरी सरपंच अनिल सिंह बागरी, सरपंच रिया राहुल दुबे, सरपंच सीमा भरत शुक्ला , सहित हजारों ग्रामीणों के साथ मिलकर पुष्प वर्षा के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
कविता पंकज राय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र के माध्यम से सिलौंडी में स्वीकृत कन्या छात्रावास के नवीन भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने एवं सिलौंडी महाविद्यालय में छात्रावास भवन निर्माण करने, सिलौंडी और नेगाई के बीच क्षत्रिग्रस्त पुल को नवीन पुल बनाने, सिलौंडी महाविद्यालय से अतरसूमा तक मार्ग, मां वीरासन मंदिर का सौंदर्य करण कराने, सिलौंडी से अम्हेटा मार्ग बनाने, भारत के केंद्र बिंदु करौंदी को नेशनल पार्क बनाने का मांग का पत्र दिया है।



