मध्य प्रदेश

पुलिस प्रशासन की अनदेखी फिर न बन जाए दुर्घटना का कारण

मुनाफे के लिए मजदूरों की जान से खिलवाड़
रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । तहसील मुख्यालय गैरतगंज में इन दिनों जहां धान निदाई कार्य जोरो पर वही वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर तहसील मुख्यालय से प्रतिदिन क्षमता से दुगना मजदूरों को अपने वाहनों में ओवरलोड वाहन लाया ले जाने में तनिक भी नहीं चूक रहे हैं। तहसील मुख्यालय गेहूंरास रोड से प्रति दिन सुबह से मजदूरों को लोडिंग गाड़ियों में ठूस ठूस कर ओवरलोड वाहन कर देवनगर, रायसेन प्रतिदिन सुबह से ले जाया जा रहा है और शाम को छोड़ा जा रहा है, पर पुलिस प्रशासन का इस और तनिक भी ध्यान नहीं है। जिसके चलते कभी भी ये अनदेखी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती है। जबकि पिछले माह मुड़ियाखेड़ा के नजदीक मजदूरों से भरा वाहन पलटने की घटना में आधा दर्जन मजदूर जख्मी हुए थे। इसके बाद भी ये वाहन मालिक पुलिस प्रशासन के बिना किसी खौफ के नियमों को ताक पर रखकर नियमों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जबकि यह वाहन चालक गैरतगंज थाना, गढ़ी चौकी, देवनगर थाना के सामने से ही ये वाहन प्रतिदिन आवागवन करते है। इसके बाद भी कोई कार्यवाही न होने के कारण ये वाहन चालक अपने मुनाफे के लिए अनलोड सवारी भरकर मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ करने में लगे हुए हैं। और जिम्मेदार तमाशाहीन बने बैठे है। जिससे यह लापरवाही कभी भी एक बड़ा रूप ले सकती है। जिसका खमियाजा गरीब मजदूरों महिला पुरुषों को भुगतना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button