क्राइम

क्राइम ब्रांच और जतारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही हथियार बनाने की फैक्ट्री पर दविश

औजार (मशीनें) सहित हथियार बनाने का कुछ सामान जप्त।
रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । भोपाल क्राइम ब्रांच और जतारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, चोरी में हथियार लिये पकड़े गए आरोपी ने टीकमगढ़ जिले से खरीदा था हथियार, आरोपी को क्राइम ब्रांच लेकर पहुंची टीकमगढ़, टीकमगढ़ जिले के रामगढ़ गांव से खरीदा था आरोपी ने हथियार, रामगढ़ गांव में जतारा थाना और क्राइम ब्रांच ने दी दविश, वेयर हाउस में हथियार बनाने का कुछ सामान और मशीने की जप्त, कार्यवाही जारी।
टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना अंतर्गत आने बाले रामगढ़ गांव में क्राइम ब्रांच और जतारा पुलिस ने दविश दी, जंहा पर किराए का मकान लेकर एक व्यक्ति सुरेंद्र विश्वकर्मा यंहा रहता था जिसके पास से हथियार बनाने की मशीनें (औजार) सहित हथियार बनाने की सामग्री जप्त की है, वही क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। वही सूत्रों ने बताया कि सुरेंद्र विश्वकर्मा टीकमगढ़ जिले के चन्देरी गांव का निवासी है जो कुछ दिनों से रामगढ़ गांव में किराए से रहकर मिस्त्री का काम करता था, जंहा से क्राइम ब्रांच ने गाड़ियों की बॉडी बनाने का भी काम किया जाता था, और उसके साथ अवैध हथियार भी बनाये जाते थे। जिस पर क्राइम ब्रांच की कार्यवाही जारी है।

Related Articles

2 Comments

  1. Your blog is a treasure trove of knowledge! I’m constantly amazed by the depth of your insights and the clarity of your writing. Keep up the phenomenal work!

  2. I do trust all the ideas youve presented in your post They are really convincing and will definitely work Nonetheless the posts are too short for newbies May just you please lengthen them a bit from next time Thank you for the post

Back to top button