बृजवासी ढावें पर शराब का जखीरा, देर रात पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । आबकारी विभाग की अनदेखी से आम जनता पुलिस पर ही भरोसा करती हैं जिसके चलते पुलिस की जब भी कोई कार्यवाही होती हैं तो बड़ी मात्रा में शराब हो या मादक पदार्थ पकड़ाते हैं ।
आबकारी विभाग कार्यवाही की बजाय शिकायतकर्ता की पहचान उजागर कर देता इसलिए अब शिकायतकर्ता पुलिस पर भरोसा करने लगे।
मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी की बड़ी कार्यवाही।
गांव गांव और ढावों होटलों पर खुलेआम शराब बिक रही हैं लेकिन आबकारी विभाग महज कच्ची पक्की शराब पर छोटी मोटी कार्यवाही कर खुद की पीठ थपथपाने के लिए समाचार पत्रों की सुर्खियों में आ जाता हैं। लेकिन हकीकत बिल्कुल ही जुदा हैं। आज भी गांव गांव मिनी कलारी खुली हैं और प्रतिदिन वीडियो में शराब ठेकेदार की गाड़ी खुद ही शराब उतारते कैद हुई जिसके वीडियो समाचार और अखबारों में खबरें प्रकाशित होने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से मुखबिर और आम आदमी शिकायत करने से कतराने लगा।
अमरावद नहर के पास बृजवासी ढावे पर 41 हजार से अधिक की शराब पकड़ी।
बाड़ी बकतरा के बीच अमरावद पर बृजवासी ढावा बना हैं जो ऊपरी खूबसूरती और सौन्दर्यता से भरपूर वाहन चालकों व आसपास के शौकीन लोगों को अपनी और आकर्षित करता हैं । इस ढावे पर पहले भी पुलिस कार्यवाही में भारी मात्रा में शराब पकड़ाई जा चुकी लेकिन शराब में कमाई अधिक होने से शराब बेचना बंद नहीं हुआ और सोमवार की रात नवागत एसडीओपी नीलम चौधरी को मुखबिर ने पुख्ता जानकारी दी कि ढावे के पिछले हिस्से में शराब रखी हैं और एसडीओपी ने टीआई राजेश तिवारी, उप निरीक्षक संजय यादव, प्रधान आरक्षक मोनिस मिश्रा एवं आरक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत के साथ मिलकर उसी जगह तलाशी ली जहां मुखबिर ने सूचना दी थी। वहां पर 63 वाटल वियर 72 क्वाटर विदेशी शराब के और लाल और सफेद के 84 क्वाटर ज़ब्त कर एक व्यक्ति को आरोपी बनाकर विधिवत कार्यवाही की।



