विकासखण्ड स्तरीय मोगली बाल महोत्सव प्रतियोगिता सम्पन्न

सांदीपनि विद्यालय सिलवानी वरिष्ठ वर्ग में रही प्रथम व शास.माध्यमिक शाला मुआर कनिष्ठ वर्ग में रही प्रथम
सिलवानी। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल तथा पर्यावरण नियोजन समन्वय संगठन भोपाल (एप्को) के तत्वाधान विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रानी अहिरवार के निर्देशन में शासकीय सांदीपनि विद्यालय सिलवानी में विकासखंड स्तरीय मोगली प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया।
प्राचार्य एनपी शिल्पी शासकीय सांदीपनि विद्यालय सिलवानी के संयोजन, मूल्यांकन केंद्र प्रभारी एवं निर्णायक समिति के नेतृत्व में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता सम्पन्न की गई।
उक्त जानकारी विकासखण्ड मोगली प्रतियोगिता नोडल प्रभारी शिक्षक मयंक रघुवंशी द्वारा दी गई। दोनों वर्गों से पूरे विकासखण्ड की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर प्रत्येक वर्ग से टीमों ने क्विज के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
सभी टीमों ने प्रश्नों के उत्तर बहुत ही उत्साहपूर्वक लिखे और वन्य प्राणियों के प्रति अपने संकल्प को व्यक्त किया।
ये रहे सफल
कनिष्ठ वर्ग (बालक) प्रथम स्थान प्रियांश आदिवासी, शा.मा.शाला मुंआर, द्वितीय स्थान नरेश यादव, सांदीपनि माध्यमिक विद्यालय सिलवानी, तृतीय स्थान प्रयांश लोधी शास. मा.शाला कुण्डाली रहे।
कनिष्ठ वर्ग बालिका में
प्रथम स्थान अनामिका कुशवाहा सांदीपनि माध्यमिक विद्यालय सिलवानी, द्वितीय स्थान लिली राजपूत, पीएम श्री विद्यालय सिलवानी, तृतीय स्थान दीक्षा शास. मा.शाला सियरमऊ रहे।
वरिष्ठ वर्ग बालक में प्रथम अनंत कुमार, सांदीपनि विद्यालय सिलवानी, द्वितीय स्थान भारत सांदीपनि विद्यालय, तृतीय स्थान क्रिश कुशवाह, शा. हाई स्कूल मुआर ने प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग बालिका में प्रथम अंशिका सेन, सांदीपनि विद्यालय सिलवानी, द्वितीय स्थान गुनगुन गुप्ता सांदीपनि विद्यालय, तृतीय स्थान शिखा मेहरा पीएम श्री विद्यालय सिलवानी ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी शिक्षकों ने पूरे विकासखण्ड से आये हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देकर आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसी परीक्षाओं के माध्यम से सामान्य ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी को जानने व समझने का अवसर मिलता है। जहां मोगली मित्र आगामी माह में मध्यप्रदेश के चयनित बच्चों के साथ राज्य स्तरीय मोगली बाल महोत्सव जो कि पेंच राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित होना है वहां सहभागिता करेंगे। वहीं प्रतियोगिता के संयोजक मयंक रघुवंशी ने कहा कि इन परीक्षाओं के माध्यम से बच्चो को उनके ज्ञान को परखने का मौका मिलता है जो विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहयोग प्रदान करता है। इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय के समस्त शिक्षक, बीएसी दिनेश मेहरा, नरेंद्र यादव, गोपाल भार्गव, धर्मदास कुशवाहा, ललित धुर्वे, चांदनी यादव, शिवनारायण खरे एवं समस्त छात्र–छात्रा उपस्थित रहे।



