धार्मिकमध्य प्रदेश

पितृपक्ष पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, तृतीय दिवस पर हुआ भावपूर्ण वाचन

सिलवानी। नगर के बजरंग चौराहा स्थित श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर के मंगल भवन में पितृपक्ष के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तृतीय दिवस पर नगर के प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. भूपेंद्र शास्त्री (खेड़ापति) द्वारा भावपूर्ण कथा वाचन किया गया।
पं. शास्त्री ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के तृतीय दिवस की कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति और ज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भागवत कथा श्रवण मात्र से ही जीव के पापों का नाश होता है और पितरों की शांति हेतु यह अत्यंत फलदायक होती है।
कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ कथा श्रवण किया। कथा के अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button