बच्चो के शुरुआती 1000 सुनहेरे दिवस में आंगनवाड़ी कार्यकार्ता को किया प्रशिक्षित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । महिला बाल विकास एंव संगत संस्था के संयुक्त कार्यक्रम के तहत बेगमगंज ब्लाक में एकीकृत महिला बाल विकास कार्यालय में संगत संस्था द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकक्ताओं का लालन पालन का अंतिम बैच आयोजित किया गया। जिसमें संगत संस्था भोपाल की स्टेट कोआर्डिनेटर हर्षिता यादव ने प्रशिक्षण की रुपरेखा बहुत अच्छे से समझाई तथा मास्ट्रर ट्रैनर डाँ निकिता पाठक ने विडियो के माध्यम से बच्चों के एक हजार शुरुआती दिवस पर कार्यकताओं की समझ विकसित की। जून माह से संगत संस्था द्घारा लगातार लालन पालन का प्रशिक्षण रायसेन जिले के चार ब्लाको सांची, बेगमगंज, बरेली और गैरतगंज में आयोजित करते हुए 250 आंगनवाड़ी कार्यकताओं को प्रशिक्षित किया गया है। जिसमें बच्चों के लालन पालन में पिता की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया है। बेगमगंज में आयोजित अंतिम प्रशिक्षण में महिला बाल विकास सीडीपीओ रामकुमार सोनी, सुपरवाइजर रचना राजपूत, सगीता ठाकुर तथा संगत संस्था की तरफ से हर्षिता यादव, संध्या पिल्ले, विनीता रधुवंशी तथा श्वेता दुबे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में एडीसी डॉ निकिता पाठक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए ,कार्यक्रम का समापन किया।



