कृषि

जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों पर कृषकों का प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। स्मॉल ग्रांट प्रोग्राम (SGP) के सातवें परिचालन चरण के अंतर्गत ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI) के सहयोग से नेशनल सेंटर फॉर ह्यूमन सेटलमेंटस एंड एनवायरमेंट (एन.सी.एच.एस.ई) भोपाल द्वारा दमोह जिले की तेंदूखेड़ा तहसील के देवरी लीलाधर एवं पतलोनी गांव में “जलवायु अनुकूल पद्धतियों को अपनाकर अवक्रमित/कृषि-पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिरता और उत्पादकता में सुधार हेतु” परियोजना क्रियान्वित की जा रही है ।
इसी कड़ी में दिनांक 18 सितंबर 2025 को कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह में परियोजना क्षेत्र ग्राम देवरीलिलाधर के 50 से अधिक कृषकों का क्षमतावर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया | कृषि विज्ञान केन्द्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एम.के. अहिरवार, कृषि वैज्ञानिक डॉ राजेश द्विवेदी एवं वैज्ञानिक डॉ बी.एल.साहू द्वारा विभिन्न कृषि से संबंधित जलवायु अनुकूल पद्धतियों पर कृषकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई जिसमें हाल ही में धान्य फसलों में खरपतवार, संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग, मृदा स्वास्थ्य, समय से कीटनाशकों का छिड़काव, सुक्ष्म पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण एवं फसलों की कटाई व बीज भंडारण, नरवाई प्रबंधन आदि जानकारियों से किसानों को अवगत कराया गया।
उद्यानिकी विभाग से ग्रामीण उद्यान अधिकारी श्री गणेश पटेल ने विभाग द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ योजनाओं का लाभ लेने के लिए कृषकों को उद्यान विभाग की साइट पर पंजीकृत होना अनिवार्य बताया जिससे भविष्य में संबंधित विभागीय किसी भी योजना जेसे प्रोसेसिंग यूनिट, बर्मी बेड, स्प्रिंकलर, ड्रिप, मसाला उद्योग, पापड़ यूनिट आदि योजनाओं को जोड़ कर उसका लाभ लिया जा सकता है |
वैज्ञानिक डॉ अनूप बड़गईया ने ई-कृषि अनुदान पोर्टल पर चल रही योजनाओं जैसे स्प्रिंकलर सेट, मिनी स्प्रिंकलर सेट, ड्रीप इरिगेशन, पंप सेट(डीजल/विद्युत), हैप्पी सीडर/ सुपर सीडर, पाइप लाइन सेट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी |
अंत में टेरी, NCHSE टीम से आशीष पाटीदार एवं सुरेन्द्र कुमार अहिरवार (कृषि विशेषज्ञ), अजमेर सिंह लोधी इन्होने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए साथ ही सभी कृषकों आग्रह किया गया कि स्वास्थ्य कार्ड अनुसार ही धान्य फसलों में उर्वरकों की संतुलित मात्रा का उपयोग करें |

Related Articles

Back to top button