सिलवानी से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 25 श्रद्धालु तिरुपति बालाजी के लिए रवाना

सिलवानी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सोमवार को नगर से 25 श्रद्धालुओं का दल तिरुपति बाला जी की पावन यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रियों को नगर से हरि झंडी दिखाकर एवं फूल मालाएं पहनाकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए योजना की सराहना की। जनपद अध्यक्ष तरूवर सिंह राजपूत,
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू
भाजपा नेता विभोर नायक, भाजपा नेता दीपक सिंह रघुवंशी, पप्पू ठाकुर, सर्वेश खरे, मोनू मतांबर, प्रदीप कुशवाहा, पुनीत समैया एवं सलीम काजी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही तीर्थ दर्शन योजना को आस्था और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना से बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।



