मां वीरासन देवी जागरण में उमड़ा जन सैलाब

संत श्री बनवारी दास जी महाराज के आगमन और आशीर्वाद से कार्यक्रम हुआ सफल
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र के घने जंगलों में मां वीरासन मंदिर में भव्य भंडारा एवं देवी जागरण का आयोजन, सुबह श्रद्धा और भक्ति में मां वीरासन देवी का पूजन अर्चन कर हजारों कन्याओं का श्रृंगार कर माता का प्रसाद खिलाया गया ।
और प्रत्येक कन्याओं को एक विशेष उपहार भी किया गया ।
रात्रि 10 बजे पूज्य संत श्री श्री 108 बनवारी दास महाराज जी भरभरा वालों का आगमन भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भक्तों को पूजनीय संत जी का शुभ आशीष वचन सुनने को मिले। परम पूज्य बनवारी दास जी महाराज ने जिला पंचायत सदस्य को मां वीरासन देवी मंदिर में रंगमंच और सी सी रोड निर्माण कराने की बात कहीं।
जिस पर जिला पंचायत सदस्य ने तुरंत ही 4 हाइवा रेत, गिट्टी देने का वचन देते हुए अपने सहयोगी से अपनी अपनी शक्ति अनुसार दान कर मां वीरासन में कार्य शुरू करने का वादा किया ।
प्राकृतिक सुंदरता और घने जंगलों के बीच स्थित मां वीरासन माता मंदिर में हर साल की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय पिछले 22 साल से हर साल नवरात्र की अष्टमी को कन्या भोज, विशाल भंडारा और देवी जागरण का आयोजन करवाया जाता है जिसमें कटनी जिले सहित आस पास के जिलों से हजारों श्रद्धालुओं देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। दूर-दूर के शहरों और गांवों से आए भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मां वीरासन से सुख-समृद्धि की कामना की।
मां वीरासन देवी के दरबार में पहुंचे भक्त एवं दूरस्थ गांव से आई हुई कन्याओं का पूजन कर उन्हें स्वयं जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने अपने हाथों से प्रसाद वितरण भोजन कराया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों, जनप्रतिनिधी, अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल, राजस्व बल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरा मंदिर परिसर “जय माता दी” और “जय वीरासन मां” के जयघोषों से गूंजता रहा।
देवी जागरण ने बांधा समा, संजो बघेल के भजनों ने झकझोर दी श्रद्धा
शाम होते ही मां वीरासन मंदिर का वातावरण और भी भक्तिमय हो गया जब यहां देवी जागरण और जगराता का शुभारंभ हुआ । सुप्रसिद्ध भजन गायिका संजो बघेल ने अपनी सुरमई आवाज़ और भक्ति से सराबोर गीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ,जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सरपंच अनिल सिंह बागरी, सरपंच रिया राहुल दुबे, तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया, जिला पटवारी संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष आशिक सिंह बागरी, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन ,थाना प्रभारी अभिषेक चौबे,चौकी प्रभारी विष्णु शंकर जायसवाल सहित पुलिस, कोटवार की मौजदूगी रही।



