तीन पीढ़ियों से माता की सेवा कर रहा दो पांडो का परिवार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी कस्बा में लगभग 150 सालों से ग्राम के प्रसिद्ध देवी मंदिर बड़ी मढिया में शर्मा परिवार और छोटी मढिया में श्रीवास्तव का परिवार अपनी तीन पीढ़ी से माता की सेवा करता आ रहा है।
बड़ी मढिया में लगभग 52 स्वर्गीय कोदूलाल शर्मा ने माता की सेवा की। उनके भाई बाबूलाल जी शर्मा का परिवार साथ ही कोदू लाल के दोनों पुत्र माता की सेवा कर रहे है। बड़ी मढिया के दर्शन को दूर दूर से भक्त आते है।
छोटी मढिया में स्वर्गीय नवाबलाल श्रीवास्तव ने माता की सेवा की इसके बाद 60 साल तक विजय श्रीवास्तव ने अब उनके पुत्र संदीप श्रीवास्तव पिछले 18 सालों से लगातार माता की सेवा में तत्पर हैं। छोटी मढिया की माता मरही आसमानी के नाम से प्रसिद्ध है अपने भक्तों के सभी दुखों को हरने वाली माता के दरवाजे से कोई खाली नही गया। नवरात्र के अंतिम दिवस का ज्वारे का विसर्जन किया गया। पंडा विजय श्रीवास्तव के बड़े पुत्र डॉक्टर होने के बाद भी हर नवरात्र में मां का पूजन अर्चन करने आते है ।



