मध्य प्रदेश

4 वर्षीय बच्ची की मौत की जॉच हेतु 4 सदस्यीय समिति गठित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । 29 सितम्बर को कु. मीनाक्षी लोधी उम्र 4 वर्ष 6 माह अज्ञात कीडे़ के काटने से जिला चिकित्सालय दमोह में भर्ती हुई थी एवं उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने पर मृतिका के पिता पूरन सिंह लोधी द्वारा प्रस्तुत शिकायती आवेदन में लगाये गये आरोपों की निष्पक्ष जॉच हेतु 4 सदस्यीय जॉच समिति गठित की गई है इस समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, महिला बाल विकास अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी, मेडीशन विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय डॉ. विजय पथोरिया को शामिल किया गया है।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने निर्देशित किया है कि जॉच समिति समस्त बिंदुओं की विस्तृत जॉच कर प्रतिवेदन आदेश प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर उनके समक्ष आवश्यक रूप से प्रस्तुत की जाये।

Related Articles

Back to top button