धार्मिक

नवरात्रि समापन पर मां विजयासन माता मंदिर में भव्य कन्याभोज सम्पन्न

सिलवानी। नगर स्थित प्रसिद्ध मां विजयासन माता मंदिर में नवरात्रि के समापन के उपलक्ष्य में रविवार को कन्या पूजन एवं कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया।भक्ति भाव के वातावरण में सैकड़ों कन्याओं ने भाग लिया।
मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ो कन्याओं के समिति द्वारा पैर धोलकर विधि-विधान से पूजन किया गया। पूजन के पश्चात कन्याओं को भोजन कराया गया और उन्हें उपहार स्वरूप वस्त्र, चुनरी एवं प्रसाद भेंट किया गया।
मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मां विजयासन से सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना महां आरती
जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

Related Articles

Back to top button