मध्य प्रदेश
सकल हिंदू समाज ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सिलवानी। तमिलनाडु में सनातन धर्म के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक बयानों और कृत्यों के विरोध में मंगलवार को
सकल हिंदू समाज ने तहसील कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि तमिलनाडु सरकार के मंत्री एवं कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार सनातन धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाई जा रही है, जिस पर रोक लगाना आवश्यक है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर राजीव सोनी, मोहित रघुवंशी, प्रियांश राजपूत, सुशील शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



