क्राइम
सूने घर में युवक के फांसी के फंदे पर झूलता मिलने से फैली सनसनी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज के श्याम नगर मोहल्ले में सूने घर में दीपेश ठाकुर पिता अनिल ठाकुर 24 वर्ष का शव घर में जीने के ऊपर शेड के पाइप पर रस्सी से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के दादा जयराम ठाकुर जब ग्राम बर्री से रात करीब 8:30 बजे घर वापस लौटे तो यह नजारा देखकर सन्न रह गए उनकी चीख पुकार सुनकर लोग आ गए और आनन-फानन में रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा, तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कार ड्राइवर था और एक दिन पहले ही कटनी से लौटा था। फांसी पर लटकने का कारण अज्ञात है। मृतक का पिता अनिल ठाकुर भी करीब 7 साल से लापता है जिसका कोई पता नहीं है



